Blog

Accident : तेज रफ्तार स्कूटी सवार स्ट्रीट डॉग से टकराया, नाली में गिरने से हुआ घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

भिलाई। सुपेला क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार स्कूटी चालक किशोर हादसे का शिकार हो गया। पांच रास्ता सुपेला रोड पर तेज रफ्तार से किशोर चला आ रहा था इस दौरान सड़क पर एक कुत्ते से टकराकर गिरा। टक्कर के कारण वह काफी दूर तक उछला और सिर पर चोट लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सीसी टीवी में कैद हो गई।

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकरपारा सुपेला निवासी रौनक दुबे (16) अपनी एक्टिवा स्कूटर से रात 10 बजे के करीब अपने श्री राम चौक की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क पर बैठा स्ट्रीट डॉग गाड़ी की आवाज से बिदक गया और इधर उधर भागने लगा। इसके कारण एक्टिवा सवार किशोर संभल नहीं पाया और सीधे डॉग से भिड़ गया।

office boy girl

एक्टिवा की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि गिरने के बाद रौनक दुबे दूर तक उछलता हुआ नाले के पास गिर गया। इससे उसके सिर पर चोट लगी। गंभीरत हालत में किशोर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रौनक के साथ एक्टिवा में उसका दोस्त बैठा था लेकिन उसे मामूली चोटें आई। सुपेला पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

book now

The post Accident : तेज रफ्तार स्कूटी सवार स्ट्रीट डॉग से टकराया, नाली में गिरने से हुआ घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button