रायगढ़ा। ओड़िशा के रायगड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जले के कांजामजोड़ी गांव में एक गोत्र का होने के कारण युवा प्रेमी जोड़े को खौफनाक सजा दी गई। दोनों को बैल की तरह हल में बांधकर खेत जोता गया। इतना ही नहीं दोनों को बेरहमी से पीट-पीटकर गांव से भगा दिया गया। घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की बात की है।
मिली जानकारी के अनुसार लाका सारका (28) कुछ दिन पहले कोदिया सारका (31) के साथ भाग गया था। बताया जा रहा है कि कोदिया, लाका के पिता की बहन है। जब वे गांव लौटे, तो उनके रिश्ते के बारे में पता चला। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने एक बैठक बुलाई। उन्होंने स्थानीय परंपराओं का हवाला दिया, जिसके अनुसार एक ही गोत्र में शादी या प्रेम संबंध नहीं हो सकते। इसलिए बुजुर्गों ने दोनों को सजा देने का फैसला किया।

इसके बाद प्रेमी जोड़े को बैल की तरह बांधकर हल चलवाया गया। गांव की देवी की पूजा के बाद इस जोड़े को धमकाकर यह काम किया गया। जुताई के बाद दोनों को लाठी से मार-मारकर गांव से बेदखल कर दिया गया। दोनों कहां गए हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इधर रायगड़ा के SP स्वाति एस कुमार ने वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एक टीम को मामले की जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।

The post Shocking news : एक गोत्र का होने पर प्रेमी जोड़े को दी खौफनाक सजा, हल में बैल की तरह बांधकर जोता खेत… Video appeared first on ShreeKanchanpath.