Blog

ऑनलाइन सट्टा : दूसरे के खातों से किया था करोड़ो का लेनदेन, 9 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप और सट्टा का अवैध संचालन करने वाले फरार आरोपी गोविंदा चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दूसरे के खातों का इस्तेमाल कर अवैध सट्टे की रकम का ट्रांजेक्शन किया था। इस मामले में शिकायत के बाद एक आरोपी रविकांत मिश्रा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं गोविंदा चौहान फरार था जिसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल इस पूरे मामले में धीरज महतो ने 26 सितंबर 2024 रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा व्दारा उसे और मुकेश ताण्डी को लालच देकर इनका आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया। खाते में अपना नंबर देकर लिंक कराया और इसका इस्तेमाल अवैध लेनदेन के लिए करने लगे। शिकायत पर सुपेला पुलिस ने धारा 318(4),319(2),61(2),111 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया। इस मामले में आरोपी रविकांत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया वहीं गोविंदा चौहान गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। जिसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

office boy girl

अवैध रूप से खातों का हो रहा था इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा सिम का उपयोग कर आईडी लिया गया। आईडी के माध्यम से संचालित ग्रुप द्वारा अवैध ऑनलाईन सटटा का संचालन किया जा रहा था। इसके लिए दोनों ने धीरज महतो व मुकेश तांडी के खातों का इस्तेमाल किया। दोनों ने इससे अच्छी संपत्ति भी बना ली। आईडी के माध्यम से गेमिंग एप में उपयोग किये जा रहे तथाकथित कई खातों का डिटेल ली गई जिसमें अवैध रूप से करोड़ों का लेनदेन किया जाना पाया गया।

book now

18 लाख की कार भी खरीदी
पुलिस ने बताया कि आरोपी के द्वारा अवैध आय से अर्जित रकम से 18 लाख की कार भी खरीदी है। यही नहीं दोनों आरोपियों द्वारा रोजनामचा व खबर छत्तीसगढ़ के नाम से न्यूज पोर्टल चलाया जा रहा था। पोर्टल पर समाचार भी प्रसारित कर इसी की आड़ में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने गोविंदा चौहान की गिरफ्तारी के बाद अवैध कमाई से खरीदी गई हुंडई वेरना कार  CG 07 CQ 7205 कीमती 18 लाख रुपए को जब्त कर लिया है। साथ ही अवैध स्रोतों से अर्जित रकम से क्रय चल अचल संपत्ति के कुर्की की कार्यवाही भी की जा रही है

The post ऑनलाइन सट्टा : दूसरे के खातों से किया था करोड़ो का लेनदेन, 9 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button