Blog

छत्तीसगढ़ में फंदे पर झूला प्रेमी जोड़ा, शादी के लिए तैयार नहीं था परिवार… चार दिन पहले हुए थे लापता

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग दोनों की शादी के खिलाफ थे इसके कारण प्रेमी-प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाया। चार दिन पहले गुरुवार को दोनों घर से निकल गए और रविवार को जंगल में उनके लाशे फंदे पर लटकती पाई गई। घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है। मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरईटोला के घुटरा निवासी अमर सिंह (24) का प्रेम प्रसंग गांव के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाली चंपा बाई अगरिया (20) के साथ था। दोनों के परिवार इनकी शादी के खिलाफ थे। गुरुवार रात से दोनों घर से लापता हो गए। इसके बाद दोनों के घरवालों ने इनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इस मामले में मनेन्द्रगढ़ थाने में भी परिवार के लोगों ने सूचना दी थी।

office boy girl

इधर रविवार की सुबह बालागांव के ग्रामीण जंगल की ओर गए थे। इस दौरान घाघी नदी के किनारे एक पेड़ में युवक और युवती के शव फंदे पर झूलते दिखे। तत्काल इसकी सूचना मनेंद्रगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। युवक और युवती का शव एक ही फंदे पर झूलता मिला। ग्रामीणों ने मृतकों की पहचान चार दिन से लापता अमर सिंह और चंपा अगरिया के रूप की। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। घटना के बाद दोनों ही परिवार के लोग सदमे में हैं।

book now

The post छत्तीसगढ़ में फंदे पर झूला प्रेमी जोड़ा, शादी के लिए तैयार नहीं था परिवार… चार दिन पहले हुए थे लापता appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button