Blog

युवा नेता रोहित तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजपा पश्चिम मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला द्वारा युवा नेता रोहित तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रोहित तिवारी को भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, पश्चिम  मंडल अध्यक्ष तिलक राज यादव, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा प्रभारी विनोद सिंह की सहमति से की है।

युवा भाजपा नेता रोहित तिवारी ने एक छात्रनेता के दौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। रोहित तिवारी ने सबसे पहले अपना एक छात्र संगठन बनाया। इंडिपेंडेंस स्टूडेंट यूनियन के नाम से संगठन का संचालन किया और दो पर छात्र संघ चुनाव में भी लड़े। छात्र संघ चुनाव के दौरान इनके संगठन को आठ कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिला। शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी से प्रभावित रोहित तिवारी संगठन से जुडे़ और पार्टी के साथ मिलकर कई मौके पर सामाजिक व छात्र हित के मुद्दों को उठाया। उनकी इसी कर्तव्य निष्ठा के लिए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संगठन में स्थान देते हुए भिलाई जिला पश्चिम मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  

नियुक्ति पर मिली बधाइयां
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने रोहित तिवारी को नया दायित्व मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा हे कि रोहित तिवारी निश्चित रूप से संगठन के कार्य को गति प्रदान करेंगे। इनकी नियुक्ति पर उन्हें पूर्व पार्षद कामिल रॉबर्ट ,वीरू जैन, शिखर चौधरी, अमित अजमेरा,कोशल ताँड़ी,प्रशान्त, महेन्द्र प्रताप,आदित्य ताँड़ी लोकेंद्र यूके, अमृत सिंह, अमित अजमेरा, चंदन कुशवाहा, विक्रम साकारकर, जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा आदि ने बधाई दी है।

The post युवा नेता रोहित तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजपा पश्चिम मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button