Blog

आम की विभिन्न किस्मों से होंगे रू-ब-रू, 6 से 8 जून तक राजधानी में होगा आम महोत्सव

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं संचालनालय उद्यानिकी  के संयुक्त तत्वाधान में 6 से 8 जून तक राष्ट्रीय आम महोत्सव वर्ष 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में आम के प्रदर्शन के साथ उन्नतशील प्रजाति के आम पौधे एवं आम से बने उत्पादों का विक्रय सह प्रदर्शन भी किया जायेगा। इसके साथ ही कृषक संगोष्ठि एवं आम उत्पादन के नवीन तकनीक पर विशेषज्ञों की परिचर्चा, किसानों एवं आम उद्यमियों के साथ विचार विमर्श तथा आम का प्रवर्धन तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया जायेगा।

इस आयोजन में देश एवं प्रदेश के विभिन्न आम किस्मों की प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में शासकीय, अशासकीय महिला समूह, स्वसहायता समुह, व्यक्तिगत कृषक, महिला, विद्यार्थी एवं समस्त आम नागरिक निः शुल्क पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकते है। प्रतियोगिता में पंजीयन हेतु न्यूनतम आमफल 10 नग प्रति किस्म, खाद्य उत्पादन न्यूनतम 250 ग्राम होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु विकासखंड सिमगा से अमन राठौर मो.8827814234,भाटापारा में बालकृष्ण राठौर मो.9589574685,बलौदाबाजार एवं कसडोल हीरासिंग पैकरा मो. 9993321127, पलारी पीआर टैगर मो.7000412324 से संपर्क कर सकते हैं।

office boy girl

The post आम की विभिन्न किस्मों से होंगे रू-ब-रू, 6 से 8 जून तक राजधानी में होगा आम महोत्सव appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button