Blog

कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी दो दिवसीय दौरे पर 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे

रायपुर। कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी कल 10 और11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की 2-दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और भारत की सबसे बड़ी कोयला खान गेवरा में परिचालन की समीक्षा करेंगे। यह खान साऊथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) दक्षिण पूर्वी कोयला क्षेत्र लिमिटेड के अंतर्गत आती है।

portal add

अपनी यात्रा के दौरान केन्द्रीय मंत्री रेड्डी खनन पारिस्थितिकी तंत्र में हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे। इसमें खदान श्रमिक भी शामिल हैं, जिन्होंने 1 अरब टन कोयला उत्पादन और प्रेषण के दोहरे मील के पत्थर हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे कोयला खनन परिवार द्वारा इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने में किए गए प्रयासों को भी मान्यता देंगे। इसके अलावा श्री रेड्डी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात करेंगे और उनके साथ खनन क्षेत्र के लिए रोडमैप पर चर्चा करेंगे।

office boy girl

The post कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी दो दिवसीय दौरे पर 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button