Blog

दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों का सरेंडर : सीएम साय बोले- नक्सलवाद के समूल नाश की ओर एक और ऐतिहासिक कदम

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे निर्णायक अभियानों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को 26 हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जो राज्य की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 की सफलता और विश्वसनीयता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर सुरक्षाबलों के जवानों को सहृदय बधाई देते हुए कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को निरंतर सफलता मिल रही है।

portal add

सीएम साय ने कहा कि इस उपलब्धि में नियद नेल्ला नार योजना और लोन वर्राटू अभियान की अहम भूमिका रही, जो आदिवासी युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने भी लाल आतंक प्रभावित गांवों के नक्सलमुक्त होने पर उस गांव को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। विशेष सहायता राशि की घोषणा के सकारात्मक परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं।

office boy girl

सीएम साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्पों के अनुरूप 31 मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में वामपंथी उग्रवाद के खात्मे की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि हम निश्चित रूप से तय समयसीमा के भीतर इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यह महज कोई अभियान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और समृद्धि का मिशन है। सुरक्षाबल के जवानों का सहृदय अभिनंदन!

book now

The post दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों का सरेंडर : सीएम साय बोले- नक्सलवाद के समूल नाश की ओर एक और ऐतिहासिक कदम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button