मोहन नगर थाना क्षेत्र की घटना, मोहल्ले में आक्रोश के बाद हिरासत में संदेही
भिलाई। रामनवमी यानि रविवार को दुर्ग में मासूम की मौत से हड़कंप मच गया। सुबह कन्याभोज के लिए निकली मासूम वापस नहीं लौटी। वहीं शाम को मोहल्ले के ही एक युवक की कार में बच्ची की लाश मिली। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी मच गई। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और संदेही के घर को फूंक दिया। परिजनों का आरोप है कि मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और संदेही को हिरासत में लिया। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार नवरात्रि के मौके पर कन्या भोज के लिए निकली बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। रामनवमी पर सुबह सुबह 6 साल की मासूम बच्ची खुशी-खुशी नौ कन्या भोग खाने के लिए निकली तो फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। शाम को उसी के घर के पास पार्क एक युवक की कार की डिक्की में बच्ची की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने कार वाले घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और संदेही युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के आश्वास के बाद भी लोगों की नाराजगी कम नहीं हो रही थी। परिजनों ने दुष्कर्म भी आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों ने बच्ची की मौत का कारण इलेक्ट्रिक शाक को बताया है। फाइनल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

देर रात लोगों ने संदेही के घर में लगाई आग
शाम को बच्ची का शव मिलने के बाद जैसे तैसे पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन रात होते होते लोगों को गुस्सा भड़क गया। इसके बाद देर मोहल्ले के लोगों ने संदेही के घर पर आग लगा दी। इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंची। आग लगाने के बाद घर के लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। आग घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी जल गई। पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए संदेही के परिजन दूसरी जगह चले गए हैं। घटना स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात है।
The post Breaking News : दुर्ग में मासूम की मौत से मचा हड़कंप, कन्या भोज के लिए गई बच्ची और शाम को कार में मिली लाश, लोगों ने संदेही का घर फूंका appeared first on ShreeKanchanpath.