भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह खेत में जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। काम पर निकले ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद शव को यहां लाकर जलाने का प्रयास किया गया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उमदा पथर्रा रोड़ पर एक खेत में जली हुई शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सबसे पहले देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच के बाद सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि जली लाश मिलने की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची है। हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया है। सीएसपी ने बताया कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर जलाया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्ती के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है। सीएसपी पाटिल ने बताया कि हत्या की घटना शनिवार आधीरात के बाद ही हो सकती है।

The post Bhilai Breaking : खेत में अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या के बाद जलाया शव… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.