भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से ICE सेगमेंट के साथ ही Electric सेगमेंट में कई SUVs को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से आज से दो नई एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। इनमें और XEV 9e शामिल हैं। कितने रुपये में इन दोनों को बुक (Mahindra BE6 booking) करवाया जा सकता है। कब से इनकी डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। कितने रुपये की कीमत पर इनको ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra BE6 और XEV 9e के लिए शुरू हुई बुकिंग
कितने रुपये में होगी बुकिंग
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुकिंग को 14 फरवरी 2025 की सुबह आठ बजे से शुरू कर दिया गया है।
कब से शुरू होगी डिलीवरी
महिंद्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2025 से टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack Three की डिलीवरी को शुरू (BE6 and XEV9e delivery)किया जाएगा। Pack Two और Pack Three Select की डिलीवरी को जूून और जुलाई 2025 में शुरू किया जाएगा। इसके बाद Pack Two की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। Mahindra BE 6 और XEV 9e के बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack One और Pack One Above की डिलीवरी को सबसे आखिरी में August 2025 से शुरू किया जाएगा।
कितनी है कीमत
Mahindra की ओर से को पांच वेरिएंट्स में लाया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 26.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लाया जा रहा है।