Blog

भिलाई निगम उप-चुनाव के लिए भाजपा घोषित किए प्रत्याशी, वार्ड 24 से प्रदीप सेन व वार्ड 35 से चंदन यादव को टिकट

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव में दुर्ग निगम के साथ भिलाई, रिसाली व भिलाई चरोदा निगम के चार वार्डों में उपचुनाव होना है। भाजपा ने यहां भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने भिलाई निगम के वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड से प्रदीप कुमार सेन को अपना प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 35 से भाजपा ने वहां के छाया पार्षद चंदन यादव को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के वार्ड 32 में पार्षद पद के लिए उप चुनाव होना है। इस वार्ड से भाजपा ने शिवकुमारी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि नगर निगम भिलाई वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड और 35 शारदा पारा ओबीसी के आरक्षित वार्ड हैं। इन दोनों वार्डों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने का मामला सामने आया। वार्ड 24 से नीतेश यादव और इंजीनियर सलमान पार्षद निर्वाचित हुए थे। जाति प्रमाण पत्र के मामले में शिकायत की जांच के बाद संभागायुक्त ने उनके निर्वाचन को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अब इन दोनों वार्डों में उपचुनाव हो रहा है। यहां के लिए भाजपा ने प्रत्यशी फाइनल कर दिए हैं वहीं कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए।

The post भिलाई निगम उप-चुनाव के लिए भाजपा घोषित किए प्रत्याशी, वार्ड 24 से प्रदीप सेन व वार्ड 35 से चंदन यादव को टिकट appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button