रविवार देर रात 10 निगम, 40 नगर पालिका व 102 नपं के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी निकाय चुनाव में 10 नगर निगम, 40 नगर पालिका व 102 नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रविवार देर रात तक चली बैठक के बाद कांग्रेस ने सूची जारी की। दुर्ग से कांग्रेस ने प्रेमलता साहू को टिकट दिया है। वहीं राजधानी रायपुर के नगर निगम के लिए पूर्व महापौर व सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ती दुबे को मैदान में उतारा गया।
बता दें 26 जनवरी को दिन में ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी में भी प्रत्याशियों की घोषणा का दबाव बढ़ गया। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम होने के बाद कांग्रेसकी मैराथन बैठक राजीव भवन में हुई। देर रात तक प्रत्याशियों के नाम फाइनल हुए। इसके बाद लगभग ढाई बजे सूची जारी की गई। दुर्ग व रायपुर के अलावा राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया गया है। जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू चुनाव लड़ेंगे।
देखें पूरी सूची
40 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नाम
102 नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम
The post निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए महापौर प्रत्याशियों के नाम, दुर्ग से प्रेमलता साहू लडेंगी चुनाव appeared first on ShreeKanchanpath.