Blog

Big news : गो-तस्करी करने वालों को सीएम साय की चेतावनी, सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें

राजधानी रायपुर में एक दिन पहले सामने आया गौमांस बिक्री का मामला, 6 आरोपी हुए हैं गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिन पहले सामने आए गोकशी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों में नाराजगी है। दरअसल राजधानी रायपुर जैसे शहरी इलाके में बड़े स्तर पर गोमांश बिक्री का मामला सामने आने के बाद इसकी चर्चा जारी है। इधर इस मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का भी बयान सामने आया है। उन्होंने गो-तस्तरी में लिप्त व गोमांस की बिक्री करने वालों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोग सुधर जाएं या फिर छत्तीसगढ़ छोड़कर चले जाएं।

गो-तस्करी व गो-मांस की बिक्री का मामला सामने आने के बाद सीएम साय ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट कर गो-तस्करी करने वालों को चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पोस्ट में कहा कि राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

रायपुर के मोमिनपारा के एक घर पर चल रहा था व्यापार
बता दें कि रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोमिनपारा में एक घर के भीतर गौ-मांस बेचने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस के रेड पड़ते ही भाग गए थे। इस मामले में देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गौ-सेवकों ने जमकर बवाल किया। पुलिस ने घर के भीतर कमरों में चाकू-तराजू समेत गौ-मांस भी बरामद किया था। पुलिस को जानकारी मिली तो एक स्पेशल टीम का गठन कर मोमिनपारा के मकान पर रेड मारा था। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ सेवक भी उपस्थित थे। पुलिस ने रेड मारा तो घर से कई टुकड़ों में गौ-मांस मिला। तीन कमरों में गौ-मांस काटने का काम चल रहा था। मौके से तराजू, काटने का सामान और सप्लाई होने वालों की लिस्ट मिली है।

पुलिस पार्टी को देख कई लोग भागे
पुलिस पार्टी आते देख अन्य कई लोग मौके से भाग निकले। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम समीर मंडल बताया। आरोपी समीर मंडल को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खुर्शीद अली, मोहम्मद मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी के साथ मिलकर गौमांस की बिक्री करना बताया गया। इस पर पुलिस ने  प्रकरण में संलिप्त आरोपी खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी की पतासाजी कर सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

The post Big news : गो-तस्करी करने वालों को सीएम साय की चेतावनी, सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button