Blog

CG Crime : शेयर में निवेश कर कर्ज में डूबा, पत्नी की हत्या कर बच्चों पर किया हमला.. खुद भी खाया जहर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार तड़के एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं उसने अपनी दो बेटियों को भी मारने का प्रयास किया। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। सोते समय उसने अपनी पत्नी व बेटों को हमला किया था। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और आरोपी शख्स व उसकी बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दर्री थाना अंतर्गत मोहन टाकीज के पास मनोज साहू अपने का परिवार के साथ निवास करता है। मनोज साहू उसकी पत्नी सतरूपा, 7 साल की परिधि और 12 साल की काव्या साहू शुक्रवार की रात एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। शनिवार की तड़के सुबह लगभग चार बजे मनोज साहू सो रहे पत्नी और बच्चों पर ब्लेड और पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान कमरे के अंदर चिख पुकार मच गई और सभी घायल अवस्था में इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे इस दौरान मनोज साहू ने खुद जहर का सेवन कर लिया। जहां तीनों की हालत बिगड़ने लगी जिन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कमरे को सील कराया। आसपास पूछताछ में पता चला है कि मनोज साहू कर्ज से परेशान था। उसने शेयर मार्केट में लाखों रुपए निवेश किए और गवां दिए। इसके कारण काफी कर्ज भी हो गया था। कर्ज के कारण अक्सर पत्नी के साथ उसका विवाद होता था। इन सभी बातों के कारण वह परेशान था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को भी पति पत्नी में विवाद हुआ। संभवत: इन सभी कारणों से उसने जघन्य वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

The post CG Crime : शेयर में निवेश कर कर्ज में डूबा, पत्नी की हत्या कर बच्चों पर किया हमला.. खुद भी खाया जहर appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button