गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। बिंद्रावन टोला गांव के पास बाइक को बचाने के चक्कर में एक बस पलट गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ। लोगों के मुताबिक घटना दोपहर 12.30 बजे के करीब की है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर से बस अनकंट्रोल हुई और सड़क किनारे की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
The post गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई बस, 12 की मौत और कई यात्री घायल appeared first on ShreeKanchanpath.