Blog

सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव की बड़ी कार्रवाई : काेंटा नगर पंचायत के इंजीनियर देवेन्द्र पहाड़ी को किया सस्पेंड…. जानें क्या है वजह

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी तत्काल प्रभाव से लागू किया।

दरअसल कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी। कोंटा भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर कलेक्टर देवेश ध्रुव के सहित मंत्री केदार कश्यप और अरुण साव से शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने इस मामले में देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है।

The post सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव की बड़ी कार्रवाई : काेंटा नगर पंचायत के इंजीनियर देवेन्द्र पहाड़ी को किया सस्पेंड…. जानें क्या है वजह appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button