धर्म

साल 2025 में राहु करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग

ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी, छाया और रहस्यमय ग्रह के रूप में देखा जाता है। लेकिन फिर भी राहु का महत्व कम नहीं हो जाता है। राहु हमेशा वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल से चलते हैं। इसलिए वह हमेशा आगे नहीं बल्कि पिछली राशि में प्रवेश करते हैं। बता दें कि इस समय राहु गुरु की राशि मीन राशि में विराजमान है। लेकिन 18 मई 2025 को वह राशि परिवर्तन करते शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। राहु एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर राहु का प्रभाव लंबे समय तक रहता है। आइए जानते हैं राहु के कुंभ राशि में आने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु 18 मई 2025 को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए राहु का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है।

 

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में राहु कुंभ राशि में प्रवेश करके एकादश भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। राहु का एकादश भाव में रहना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपकी आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही इस साल नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आप अच्छा खासा समय बिता सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही शेयर मार्केट में निवेश करने से भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगा। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। शुभ फलों के लिए हर बुधवार के दिन काले तिल का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

राहु कुंभ राशि में आकर इस राशि के छठे भाव में रहने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही हर परेशानी का हल निकालने में आप सफल हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी करने वालों को खूब लाभ मिल सकता है। लेकिन अपने सहकर्मियों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। ये आपको धोखा दे सकते है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही खर्चों में कमी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इसके साथ ही पहले किए गए निवेश से आप अच्छा खासा धन कमा सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में राहु के तीसरे भाव में होने से काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। राहु का तीसरा भाव में जाना काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। काम के सिलसिले से कुछ य़ात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको लाभ मिल सकता है। साहस , आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में जोखिम उठाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अपनी रुचि की ओर जा सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में खूब लाभ मिलने के योग नजर आ रहे है। वेतन वृद्धि के साथ नई नौकरी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button