Blog

Bhilai Breaking : बिल्डिंग के नीचे रखी 5 गाड़ियां व साइकिल जलकर खाक… जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 में शनिवार तडके भीषण आग लग गई। सेक्टर 2 सड़क नंबर 16 की बिल्डिंग के नीचे रखी 5 गाड़ियां और एक साइकिल आग में जलकर खाक हो गई। घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों ने गाड़ियों को जलते हुए देखा तो तत्काल इसकी सूचना बीएसपी के फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फिलहाल भिलाई भट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 4 से 5 बजे के बीच लोगों ने गाड़ियों जलते देखा। गाड़ियों के साथ मौके पर एक साइकिल भी जल गई। लोगों ने जब बीएसपी की फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो कुछ देर में टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना की सूचना भट्टी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम आग के कारणों का पता लगाने मंे जुट गई है। बताया जा रहा है कि आग किसी शरारती तत्व द्वारा लगाई गई है। आग के कारण बिल्डिंग के पास शॉर्ट सर्किट भी हो गया। पुलिस ने कुछ संदिग्दों को हिरासत में लिया है।

The post Bhilai Breaking : बिल्डिंग के नीचे रखी 5 गाड़ियां व साइकिल जलकर खाक… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button