भिलाई। पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत चरोदा में आधीरात को पुलिस ने रेड कर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। लाखों रुपए का दांव खेल रहे इन जुआरियों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के निर्देश पर जामुल थाना प्रभारी, छावनी थाना प्रभारी और खुर्सीपार थाना प्रभारी को टीम बनाकर रेड करने कहा था। रेड में 16 जुआरियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 29 हजार 500 रुपए जब्त किए। साथ ही 3 कार, 3 स्कूटी और 3 मोटर सायकल भी जब्त किया है।
दरअसल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि इंदिरा नगर चरोदा भिलाई गार्डन रोड़ के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन व एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश ध्रुव, थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर, थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज आदि की टीम को रवाना किया गया।
इंदिरा नगर चरोदा गार्डन रोड के पास पहुंचे तो यहां जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआं खेलते 16 लोगों को पकड़ा। कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग गये। बताया जा रहा है कि यहां पर एम जॉनी नाम के व्यक्ति द्वारा के जुआ खिलाने का अवैध कार्य लंबे समय से कराया जा रहा है। जुआरियों के पास से कुल 229500 रुपए नगदी, कार, बाइक व स्कूटी जब्त किया गया।
पकड़े गए जुआरियों में यह हैं शामिल
1. पंकज शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी संगम चौक चरोदा बस्ती,
2. आकाश यादव पिता रामप्रसाद उम्र 33 वर्ष निवासी प्रगति नगर चरोदा,
3. वेंकट रमना पिता नरसिम्हा उम्र 48 वर्ष निवासी जोन 01, रेल्वे कालोनी चरोदा,
4. बी. नारायण पिता बी. गणेश उम्र 50 वर्ष निवासी जोन 01, रेल्वे कालोनी चरोदा,
5. अनिल वैध पिता मनीराम वैध उम्र 40 वर्ष निवासी समता कालोनी चरोदा,
6. गणेश प्रसाद पिता केसरी प्रसाद उम्र 46 वर्ष निवासी इंदिरा नगर चरोदा,
7. शैलेष यादव पिता संतराम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी प्रगति नगर जोन 01 चरोदा,
8. उस्मान अली पिता मुस्ताक अली उम्र 42 वर्ष निवासी आदर्श नगर चरोदा,
9. संजीव कुमार महतो पिता रघुवीर महतो उम्र 40 वर्ष निवासी गणेश चौक चरोदा,
10. तुषार सावंत पिता एम. सावंत उम्र 58 वर्ष निवासी पदुमनगर भिलाई 03,
11.ए. सुधाकर पिता ए. राजकुमार उम्र 38 वर्ष निवासी इंदिरा नगर चरोदा,
12. टी. रामेश्वर राव पिता स्व. टी. भगवान उम्र 49 वर्ष निवासी दादर रोड ओमन ट्रेडर्स के बाजू चरोदा,
13. नीलकंठ साहू पिता पुषउ राम साहू उम्र 55 वर्ष निवासी नूतन चौक भिलाई 03,
14. शैलेन्द्र खरे पिता बी. एल. खरे उम्र 48 वर्षे निवासी इंदिरा नगर चरोदा,
15.एम. जानी पिता एम. जोसफ उम्र 32 वर्ष निवासी जोन 01 चरोदा,
16. एम. नरेश पिता एम. रामलू उम्र 48 वर्ष निवासी इंदिरा नगर चरोदा।
The post Bhilai : जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, आधीरात पुलिस की रेड, 16 जुआरी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.