Blog

धमतरी में इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कई वारदातों में रहा शामिल, पांच लाख था इनाम

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। कई वारदातों में शामिल रहे उक्त नक्सली पर पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया था। छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। धमतरी एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने प्रेस वार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी है।

एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि अजय कुमार नामक नक्सली ने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। अजय उर्फ अघन मूलतः कांकेर जिले का रहने वाला है जो 2010 से माओवादी संगठन में सक्रिय था। अजय के ऊपर हत्या आई डी बम जैसे गंभीर अपराध कायम था। अजय कुमार ने साल 2017 में जिले के खल्लारी ग्राम जोगी बीरदो में एक ग्रामीण की हत्या किया था। वहीं 2018 में बोरई ग्राम के कारीपानी में मार्ग में पेड़ काटकर मार्ग बाधित किया था। इसके अलावा 2020,21 में पुलिस नक्सली मुठभेड़ सहित ग्रामीणों का हत्या में शामिल था। जिस पर पांच लाख का इनाम रखा गया था। अब नक्सली अजय कुमार ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इन्हें तत्काल समर्पण पुनर्वास के लिए 25000 हजार का नगदी प्रोत्साहन राशि दिया गया।

The post धमतरी में इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कई वारदातों में रहा शामिल, पांच लाख था इनाम appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button