Blog

जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, दिन भर डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता गुरमीत हनी सिंह

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में इन दिनों जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उनका निराकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड गणेश मंच डोमेशेड में जन समस्या निवारण शिविर का आयोयन किया गया। इस शिविर में भाजपा कार्यकर्ता गुरमीत हनी सिंह शामिल हुए और वार्ड वासियों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों से इनके त्वरित निराकरण हेतु चर्चा की।

इस जनसमस्या निवारण शिविर के लिए गुरुमीत हनी सिंह ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का आभार जताया है। उन्हीं के प्रयास से वार्ड में शिविर लगा जिससे की स्थानीय लोगों को अपनी समस्या सीधे निगम प्रशासन तक पहुंचाने में मदद मिली। शिविर के दौरान गुरमीत हनी सिंह दिनभर वार्ड वासियों के साथ डटे रहे। 400 से अधिक लोगों की समस्या सुनी और अधिकारियों से चर्चा कर इसे जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया।

The post जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, दिन भर डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता गुरमीत हनी सिंह appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button