Blog

Bhilai : कर्ज से परेशान शख्स ने घर पर लगाई फांसी, होटल में खाना बनाने का करता था काम

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में एक शख्स ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। शख्स रविदास नगर में किराए पर रहता था और होटल में खाना बनाने का काम करता था। रविवार शाम को मकान मालिक से उसे फंदे पर लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम माधो दलाई (45) है। माधो मूलरूप से ओडिशा का रहने वाला था और पिछले कई सालों से भिलाई में रहकर होटल में खाना बनाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि उस पर काफी कर्ज चढ़ गया और लेनदार उसे परेशान कर रहा था। कर्ज न चुका पाने के कारण मानसिक तनाव था। रविवार की दोपहर को वह घर गया और फांसी लगा ली। शाम को मकान मालिक ने देखा और डायल 112 को कॉल किया। पुलिस ने यह भी बताया कि माधो दलाई शराब का आदी था और इसी वजह से कई लोगों से उधार ले रखा था। फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post Bhilai : कर्ज से परेशान शख्स ने घर पर लगाई फांसी, होटल में खाना बनाने का करता था काम appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button