रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक का अपहरण कर मंदिर हसौद ले जाकर पिटाई करने वाले आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाया गया। बदमाशों ने न सिर्फ युवक की पिटाई की थी बल्कि अधमरा कर फेंक कर चले गए थे। इसका वीडियो बनाकर भी वायलर किया था। पुलिस को काफी समय से आरोपियों की तलाश थी। मोबाइल लोकेशन के आाधार पर पुलिस ने आरोपियों को नईदिल्ली से गिरफ्तार किया। मंगलवार को बारिश के बीच बदमाशों का सिर मुंडाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है कहते नजर आए।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित और प्रार्थी दोनों दोस्त है। पुराने विवाद के चलते प्रिंस बागडे, अंकुश रहनडाले, अनिल सिन्हा और ललित ने युवक से मारपीट की थी। पहले उसे मिलने के लिए बुलाया। गुढ़ियारी क्षेत्र के एक घर के कमरे में बंद कर पिटाई की गई। इसके बाद उसे कार में बैठाकर मंदिर हसौद क्षेत्र में ले गए। वहां भी उसकी पिटाई की, जिससे युवक बेहोश हो गया। बेसबाल से पीटते हुए वीडियो भी बनाया। बेहोश होने पर मरा समझकर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे और लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए आरोपियों ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया था। फरारी के दौरान आरोपी कई बार इंस्टाग्राम में लाइव भी आए। जिसमें वो पार्टी करते दिख रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर भी शेयर किए। जिसमें पुलिस को गुमराह करने के लिए दूसरे जगहों का नाम लिखकर फोटो शेयर किया। इस बीच उनका मोबाइल लोकेशन दिल्ली का मिला। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और में लोकेशन के आधार पर आरोपी प्रिंस बागडे, अंकुश रहनडाले, अनिल सिन्हा और ललित को गिरफ्तार कर रायपुर ले आई। रायपुर में भारी बारिश के बीच चारों बदमाशों का जुलूस निकाला गया।
The post रायपुर में पुलिस ने आधे बाल मुंडाकर बदमाशों का निकला जुलूस… युवक का किडनैप कर की थी पिटाई appeared first on ShreeKanchanpath.