जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक कुएं ने पांच लोगों का जीवन लील लिया है। दरअसल कुएं में गिरे एक शख्स को निकालने उतरे पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कुएं में जहरीली गैस फैल गई जिसके कारण इन सभी की मौत होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में पिता व उसके दो बेटे व दो अन्य शामिल हैं। घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार बिर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले राजेंद्र जायसवाल घर के पीछे कुएं में गिरी लकड़ी निकालने गया। इस दौरान कुएं में गैस रिसाव होने लगा। उसे बचाने पडोस के रमेश पटेल कुएं में उतरा तो उसका भी दम घुटने लगा। यह देख उसे बचाने उसके दोनों बेटे राजेंद्र पटेल और जितेंद्र पटेल भी कुएं अंदर चले गए। उसके बाद पडोसी टिकेश चंद्रा भी उन्हें बचाने कुएं में उतर गया। सभी का दम घुट गया और कोई बाहर निकल नहीं पाया।
यह देखने के बाद वहां चीख पुकार मच गई। कुएं में उतरे सभी की मौत हो चुकी थी। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक साथ पांच लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया की आज घटना सुबह 7.30 बजे की है। पति राजेंद्र जायसवाल को कुएं में गिरने के बाद पत्नी ने बचाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। जहां एक एक कर कुएं में कई लोग उतरे, गैस रिसाव से उनकी मौत हो गई।
The post छत्तीसगढ़ में बढ़ा हादसा : कुएं से शख्स को निकालने उतरे लोग जहरीली गैस की चपेट में आए, पांच की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.