Blog

दुर्ग भिलाई में चार दिनों में पुलिस ने 80 से ज्यादा जुआ की फड़ पर मारी रेड, 289 जुआरी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ एवं सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 06.11.2026 से 09.11.2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 89 जुआ प्रकरणों में 289 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान 2,70,310 नगद एवं 89 ताश की गड्डियां जप्त की गईं।

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06.11.2026 से 09.11.2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं अन्य स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचनाएं प्राप्त होने पर संबंधित थाना पुलिस की टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 89 अलग-अलग जुआ प्रकरण दर्ज कर 289 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,70,310 नगद एवं 52 पत्तों वाली कुल 89 ताश की गड्डियां जब्त की गईं।

दुर्ग जिले के नेवई, वैशाली नगर, सुपेला, स्मृतिनगर, दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनाभपुर, पुरानी भिलाई, जामुल, कुम्हारी, छावनी, पाटन, धमधा, खुर्सीपार, बोरी, नंदिनी नगर, उतई, जामगांव, अमलेश्वर एवं रानीतराई सहित जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।  इस कार्रवाई में पुलिस टीमों द्वारा सूचना संकलन, संबंधित स्थानों की निगरानी एवं त्वरित दबिश देकर जुआ गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। सभी प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई। प्रकरणों में संलिप्त व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक एवं अन्य स्थानों पर समूह बनाकर एकत्रित होते हुए ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित थाना पुलिस की टीमों द्वारा मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त नगदी एवं ताश की गड्डियां जप्त की गईं।

The post दुर्ग भिलाई में चार दिनों में पुलिस ने 80 से ज्यादा जुआ की फड़ पर मारी रेड, 289 जुआरी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button