छत्तीसगढ़

लंबित स्थायी वारंटियों पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 04 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में किया गया पेश।

*

*लंबित स्थायी वारंटियों पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 04 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में किया गया पेश।*

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट की शत प्रतिशत तामिली करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसी तारतम्य में लंबित वारंटों की तामीली हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दो स्थायी वारंटियों को तथा थाना कुंण्डा पुलिस द्वारा एक स्थाई वारंटी को चौकी पोडी पुलिस द्वारा एक स्थाई वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

स्थायी वारंटियों में (1) ओगेश्वर राज सिन्हा, पिता पूनाराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, साईं मंदिर के पास, कवर्धा, जिला कबीरधाम तथा (2) मंतराम सोनवानी, पिता बुधराम सोनवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मिनीमाता चौक, अटल आवास थाना कवर्धा,(3) गणेश उर्फ रायसन, पिता अलखराम मेहरा उम्र 33 वर्ष थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम, (4) दीपक कुमार साहू पिता बहादुर साहू ग्राम सारंगपुर कला चौकी पोडी थाना बोडला जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

कबीरधाम पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए वारंटियों की धरपकड़ एवं विधिसम्मत कार्यवाही लगातार जारी है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button