छत्तीसगढ़

थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, किराना दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद गिरफ्तार।*

*

*थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, किराना दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद गिरफ्तार।*

*दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी।*

*प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर चोरी गई सामग्री की बरामदगी, फरार आरोपी गिरफ्तार।*

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अपूर्वा क्षत्रिय के दिशा-निर्देशन में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा किराना दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद, पिता रज्जू निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, पिलारी नहर, सिमरनढाबा के पास, कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) को दिनांक 27.10.2026 को गिरफ्तार किया गया है।

*किराना दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं अन्य सामग्री की चोरी*

प्रार्थी हमीद खान, पिता मुस्तफा खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम ने थाना सहसपुर लोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक- 26.08.2026 की रात्रि लगभग 21:00 बजे से दिनांक 27.08.2026 की सुबह लगभग 07:00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा उसकी किराना दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी नगदी रकम 10,000/- रुपये एवं दुकान की अन्य सामग्री चोरी कर ली गई। चोरी गई नगदी एवं सामग्री की कुल कीमत लगभग 60,000/- रुपये थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 132/2026, धारा 305, 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*विवेचना के दौरान चोरी गई सामग्री की बरामदगी*

विवेचना के दौरान चौकी पोड़ी, थाना बोडला के अपराध क्रमांक 90/2026, धारा 305(2), 331(4) बी.एन.एस. के प्रकरण में संदेही रवि सारथी के मेमोरेंडम कथन में थाना सहसपुर लोहारा के अपराध क्रमांक 132/2026 में भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने तथा चोरी की नगदी रकम एवं दुकान की सामग्री को कवर्धा निवासी राजूदास कांटले एवं सोहेल खान के पास बेचने की जानकारी दी गई।

आरोपी रवि सारथी की निशानदेही पर राजूदास कांटले के पेश करने पर दुकान से चोरी गई सामग्री जप्त की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में आरोपी रिंकू साहू, पिता नरेश साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी नया बस स्टैण्ड, जुनवानी रोड, कवर्धा तथा रवि सारथी, पिता घुया सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, नवीन बाजार, कवर्धा को गिरफ्तार किया गया। अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

*फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद गिरफ्तार*

प्रकरण में एक अन्य आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद, पिता रज्जू निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, पिलारी नहर, सिमरनढाबा के पास, कवर्धा, जिला कबीरधाम फरार था। थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी कर दिनांक- 27.10.2026 को गिरफ्तार किया गया।

*आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही*

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 305, 331(4), 3(5), 317(2) एवं 317(5) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी साहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना साहसपुर लोहरा पुलिस टीम का सराहनीय भूमिका रही।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button