*विकसित भारत जी राम जी योजना ने पकड़ी रफ्तार, 41940 से अधिक ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार*
*जिले के 442 ग्राम पंचायतो में 977 कार्य प्रगति पर*
*ग्रामीणों की मांग पर गांव में रोजगार हो रहा उपलब्ध, प्रतिदिन मिल रहा 300 का मजदूरी भुगतान*
कवर्धा ,अक्टूबर 2026। जिले के 442 ग्राम पंचायतों में 977 निर्माण कार्य विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीणों की मांग पर खोले गए हैं। जिसमें 41945 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में बड़ी मात्रा में श्रम मूलक कार्य जिला पंचायत द्वारा प्रारंभ किया गया हैं। योजना अंतर्गत प्रतिदिन निर्माण कार्यों में श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और ग्रामीणों को अपने गांव में रोजगार मिल रहा है। नया तालाब निर्माण,पुराने तालाबों का गहरीकरण, डबरी निर्माण, आजीविका डबरी, कंटूर ट्रेंच निर्माण, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम शेड निर्माण एवं कच्ची नाली निर्माण जैसे अनेक कार्य चल रहे है।
जिला पंचायत सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जी राम जी योजना प्रारंभ 1 जुलाई 2026 से अब तक 368753 मानव दिवस का रोजगार ग्रामीणों को प्राप्त हो चुका है। योजना अंतर्गत कार्य पूरा करने पर प्रतिदिन 300 का मजदूरी भुगतान ग्रामीणों को मिल रहा है। वर्तमान में जिले के 442 पंचायतों में कार्य हो रहे हैं। एनएमएमएस के द्वारा कार्यरत श्रमिकों की फेस ऑथेंटिकेशन के द्वारा हाजिरी दर्ज की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जल संरक्षण एवं जल संचय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार योजना द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही आजीविका की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए आजीविका डबरी, निजी डबरी और पशु शेड निर्माण जैसे अनेक कार्य हो रहे हैं। जिससे स्थानीय ग्रामीण आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी लाने गत दिवस कलेक्टर द्वारा मैदानी कर्मचारियों की बैठक लेकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के परिपालन में सभी मैदानी कर्मचारी लगातार अपने क्षेत्र का भ्रमण कर कार्य प्रारंभ करवा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की जाती है कि वह अपने गांव में रोजगार की मांग कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।





