Blog

एमपीएमएससी मेंस सीनीयर वुमेंस टी 20 : छत्तीसगढ़ महिला टीम की चौथी जीत, झारखंड को 7 विकेट से हराया

रायपुर। राजस्थान किकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित एमपीएमएससी मेंस सीनीयर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्राफी 2026 में छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा टी 20 मैच 10 सिंतबर 2026 को मीराज किकेट मैदान, उदयपुर, राजस्थान में झारखंड टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ ने झारखंड को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की

झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर केवल 104 रन ही बनाये। झारखंड की शुरुवात खराब रही तथा उनके दोनों प्रारंभिक बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलीयन लौट गये। झारखंड की ओर से वृष्टि कुमारी ने 22 रन तथा शिखा ने 15 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुये झारखंड की टीम को केवल 104 रनों के योग पर समेट दिया। छत्तीसगढ की ओर से प्रिति यादव ने 4 विकेट, श्रद्धा वैश्णव ने 3 विकेट तथा संजीता पटेल ने 2 विकेट प्राप्त किये। केवल 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये छत्तीसगढ ने केवल 14.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 106 रन बनाकर आसानी से जीत प्राप्त कर ली।

छत्तीसगढ की ओर से प्रांरभिक बल्लेबाज प्रत्युशा ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुये नाबाद 58 रन बनाये। उनके अतिरिक्त श्रृष्टि शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। झारखंड टीम की ओर से वृष्टि, देवयानी तथा आरती ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। के प्रत्युशा प्लेयर आफॅ द मैच रहीं।

The post एमपीएमएससी मेंस सीनीयर वुमेंस टी 20 : छत्तीसगढ़ महिला टीम की चौथी जीत, झारखंड को 7 विकेट से हराया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button