Blog

भिलाई निगम के 70 वार्डों का आरक्षण, 70 में से 35 सीट अनारक्षित, देखिए पूरी सूची

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के 70 वार्डों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को कला मंदिर, सिविक सेंटर सेक्टर-06 में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, निगम आयुक्त सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डी के कोसरिया, जनप्रतिनिधि, मीडिया, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

राज्य शासन के निर्धारित नियमों के तहत वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के बीच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पर्चियां निकाली गईं और 70 वार्डों का आरक्षण तय किया गया। पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक रूप से संपन्न होने के कारण नागरिकों को आरक्षण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिला। वार्ड आरक्षण में 35 सामान्य वर्ग, 23 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 09 अनुसूचित जाति (एससी) एवं 03 अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को शामिल किया गया।  आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित आरक्षित वार्डों से पात्र नागरिक अपने वर्ग के आरक्षण के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकेंगे।

आरक्षण प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी लॉटरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों के आरक्षण के साथ अब आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न वार्डों में संभावित प्रत्याशियों द्वारा चुनावी तैयारियां शुरू की जाएंगी।

देखिए सूची

003001002

 

The post भिलाई निगम के 70 वार्डों का आरक्षण, 70 में से 35 सीट अनारक्षित, देखिए पूरी सूची appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button