Blog

गटर में मिला नवजात का शव, सेक्टर-2 में सफाई के दौरान कर्मियों ने देखी… जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। भट्ठी थाना क्षेत्र के तहत सेक्टर -2 में बुधवार को गटर सफाई के दौरान नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात की उम्र तीन से चार दिन का बताया जा रहा है। सेक्टर-2 में स्थित सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर की सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर पड़ी तो पुलिस तक सूचना पहुंची। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी क अनुसार आसपास के लोगों ने गटर जाम की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर बीएसपी की मेंटेनेंस विभाग ने गटर की सफाई के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा था। इसी दौरान सफाईकर्मियों को गटर के अंदर नवजात शिशु दिखाई दिया। सफाईकर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। भट्ठी थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में नवजात को गटर से बाहर निकाला। नवजात को गटर में किसने और क्यों छोड़ा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास लोगों से इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के सीसी टीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है जिससे कि कोई क्लू मिल जाए।

The post गटर में मिला नवजात का शव, सेक्टर-2 में सफाई के दौरान कर्मियों ने देखी… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button