छत्तीसगढ़

जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक 2 सितंबर को

जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक 2 सितंबर को*

अगस्त 2026//  जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से 2 सितंबर 2026 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन मंगलवार को होने वाली समय-सीमा बैठक के तुरंत बाद किया जाना प्रस्तावित है। जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी।

बैठक में प्रस्तावित एजेंडा के अनुसार सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपायों तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button