Blog

चमोली सुरंग हादसा : छत्तीसगढ़ के चार मजदूरों की मौत, सीएम साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

रायपुर।  उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में जिले के दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं घायलोंको  50-50 हजार रुपए देने का निर्देश दिया है।

बता दें उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त 2026 को अचानक पानी और मलबा घुस गया था। हादसे के समय सुरंग के अंदर 22 मजदूर मौजूद थे। घटना के बाद बचाव दलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक मजदूर की जान गई है। वहीं दो मजदूर घायल हो गए। चारों मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर गुरूवार को कोंडागांव लाए गए। चारों मजदूरों के शव कोंडागांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद गांवों में शोक का माहौल है।

मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख की मदद

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हादसे में जान गंवाने वाले चारों मजदूरों के परिवारों को प्रत्येक को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, हादसे में घायल कोंडागांव के दोनों मजदूरों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

The post चमोली सुरंग हादसा : छत्तीसगढ़ के चार मजदूरों की मौत, सीएम साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button