Blog

कैफे में कैरम खेल रही युवती को किस कर भागा बदमाश, लोगों  ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक कैफे में कैरम खेल  रही लड़की को एक बदमाश ने किस किया और भागने लगा। इससे लड़की वहीं कुर्सी से गिर गई।  आसपास मौजूद युवकों ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को सुपेला थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीडित लड़की मूल रूप से बालोद के डौंडी की रहने वाली है और स्मृति नगर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया गया कि वह 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी सहेली और दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक कैफे में बैठकर कैरम खेल रही थी। इसी दौरान युवक वहां पहुंचा और अचानक दोनों हाथों से उनका गला पकड़ कर किस किया जिससे वह कुर्सी के साथ फर्स पर गिर गई। इसके बाद वह भागने लगा।

शोर मचाने पर पास बैठे बाकी लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान बदमाश भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता की शिकातय के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने अपना नाम हेमंत क्षत्री बताया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर हेमंत छत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

The post कैफे में कैरम खेल रही युवती को किस कर भागा बदमाश, लोगों  ने पकड़कर पुलिस को सौंपा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button