Blog

उधार चुकाने के बाद भी गिरवी रखा सोना नहीं लौटा रहा था सराफा व्यापारी, पार्षद की शिकायत पर गिरफ्तार

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पार्षद का सोना गिरवी रख हड़पने की फिराक में वापस नहीं देने पर पुलिस ने सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। पार्षद ने सोने के जेवर गिरवी रख कुछ रुपए लिए थे। रुपए लौटाने के बाद भी सराफा व्यापारी सोना नहीं वापस नहीं कर रहा था। इसके बाद पार्षद की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दरअसल इस मामले में न्यू खुर्सीपार के पार्षद व भिलाई निगम के खुर्सीपार जोन अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में आर्थिक आवश्यकता होने पर उन्होंने अपनी पत्नी के 44.300 ग्राम सोने के जेवरात जय मातादी ज्वेलर्स सुभाष मार्केट खुर्सीपार के संचालक अमित सोनी के पास गिरवी रख इसके बदले 4 लाख 50 हजार रुपए लिए। कुछ समय बाद जब राशि वापस लेकर अपने जेवरात छुड़ाने गया तो अमित सोनी टाल मटोल करने लगा।

अमित सोनी द्वारा लगातार आज-कल कहकर टालमटोल करता रहा। उसने न तो गिरवी रखे सोने के जेवरात वापस किए गए और न ही राशि लौटाई। इस प्रकार अमित सोनी द्वारा विश्वास प्राप्त कर बेईमानीपूर्वक संपत्ति हड़पने का कृत्य किया गया। इस मामले में खुर्सीपार पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं थाना खुर्सीपार के समस्त पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति के पास आभूषण अथवा अन्य मूल्यवान वस्तु गिरवी रखने से पूर्व उसकी वैधानिक जानकारी एवं दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post उधार चुकाने के बाद भी गिरवी रखा सोना नहीं लौटा रहा था सराफा व्यापारी, पार्षद की शिकायत पर गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button