Blog

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर, एक दिन पहले हादसे में हुए थे घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को एसर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। एक दिन पहले यूपी झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुए हादसे में घायल होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुवार सुबह मेदांता भेजा गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सचिन माहौर ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे किरण देव को एम्बुलेंस के जरिए दतिया ले जाया गया। वहां से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें दिल्ली रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद स्पाइन और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और उपचार की आगे की रणनीति तय करेगी।

बता दें यूपी के ललितपुर में बुधवार दोपहर उनकी इनोवा कार हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। तालबेहट में जिस जगह हादसा हुआ, वह ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किमी दूर है। दोपहर करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे-44 पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने में किरण सिंह देव के ड्राइवर ने कार को मोड़ा, तभी वह कंट्रोल खो बैठा और कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे किरण सिंह देव घायल हो गए। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों ने बताया किरण सिंह देव की कमर में गहरी चोट है। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। किरण सिंह देव परिवार के साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। साथ में उनकी पत्नी और बेटी थे जो कि सुरक्षित हैं।

portal add

The post छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर, एक दिन पहले हादसे में हुए थे घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button