Blog

महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, बालोद में सड़क किनारे बेसुध मिली महिला…. तीन ट्रक चालकों पर आरोप

बालोद। बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। महिला सड़क किनारे बेसुध मिली और अस्पताल पहुंचने के बाद उसने तीन ट्रक चालकों द्वारा उसके साथ हुए दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

indrajeet singh chhotu birthday add

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला कांकेर की रहने वाली है। बालोद से दल्लीराजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्यावरण पार्क के पास महिला बेसुध अवस्था में पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जब पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कराया तो चौंकाने वाली बात सामने आई।

portal add

महिला ने अपने बयान में बताया कि तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने उसका अपहरण किया और उससे दुष्कर्म किया। महिला के बयान के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस वारदात में तीनों ट्रक चालकों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

The post महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, बालोद में सड़क किनारे बेसुध मिली महिला…. तीन ट्रक चालकों पर आरोप appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button