Blog

शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर बेटे ने की मां की हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बेटे ने अपनी की मां को मार डाला। कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में बेटे ने शराब के लिए मां से पैसे मांगे। मां ने मना किया तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

portal add

मामले की जानकारी देते हुए कांकेर थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में रहने वाले शराबी बेटा भीखम लाल उसेंडी ने अपनी मां बुधियारिन उसेंडी 61 वर्ष से सोमवार को शराब के लिए पैसे की मांग की। मां ने पैसे देने के लिए मना कर दिया। इसी बात से नाराज बेटे ने अपने घर में रखे कुल्हाड़ी से मां के ऊपर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना था कि घटना के बाद पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जब्त कर आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया है।

The post शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर बेटे ने की मां की हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button