रेसिपी

परवल देखकर घरवाले बनाते हैं मुंह? एक बार खिलाएं ये मलाईदार दही परवल, दो की जगह चार रोटियां खाएंगे!

दिल्ली। परवल एक ऐसी सब्जी है, जिसे लेकर अक्सर घरों में बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे बन जाते हैं। ज्यादातर लोग इसे साधारण भुजिया या सूखी सब्जी के रूप में खाकर ऊब चुके होते हैं, लेकिन अगर इसी परवल को एक शाही और मलाईदार ट्विस्ट दे दिया जाए, तो यह उंगलियां चाटने पर मजबूर कर सकती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दही परवल की एक बेहद खास और आसान रेसिपी। दही की हल्की खटास और भारतीय मसालों का शानदार मेल इस डिश को बेहद लजीज बना देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी रेसिपी।

दही परबल की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:

  • परवल- 250 ग्राम
  • दही- 3/4 चम्मच
  • तेल- 02 चम्मच
  • तेजपत्ता- 02 पीस
  • लौंग- 6-8 पीस
  • हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 01 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 3/4 चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1/2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

सबसे पहले सभी परवलों को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद चाकू की मदद से परवल की ऊपरी त्वचा को हल्का सा खुरचकर साफ कर लें, लेकिन इसे पूरी तरह छीलना नहीं है। अब हर परवल को लंबाई में दो बराबर भागों में काट लें।

2

अब गैस पर एक नॉन-स्टिक कड़ाही चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच तेल डालकर गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो उसमें तेजपत्ता और लौंग डालें। इसके तुरंत बाद कटे हुए परवल और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिलाएं। कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और मध्यम आंच पर 7 से 8 मिनट तक परवल को पकने दें, ताकि वे हल्के सॉफ्ट हो जाएं।

3

इसके बाद कड़ाही का ढक्कन हटाएं और इसमें हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। मसालों को परवल के साथ अच्छी तरह मिला लें। मसालों को जलने से बचाने और परवल में उनका फ्लेवर अच्छी तरह रम जाने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी मिला दें।

4

इसके बाद मिश्रण में आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। कड़ाही को दोबारा ढक दें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए पकने दें। जब मसालों और अदरक-लहसुन के भुनने की खुशबू आने लगे, तब गैस की आंच को एकदम धीमा करें या बंद कर दें और इसमें फेंटा हुआ दही मिला लें। दही डालते समय कड़ाही को लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।

5

दही को ग्रेवी के साथ अच्छी तरह मिक्स करने के बाद, इसे तब तक धीमी आंच पर पकने दें जब तक कि परवल पूरी तरह से नर्म न हो जाएं और ग्रेवी से तेल अलग न दिखने लगे।

6

आपकी गरमा-गरम और स्वादिष्ट दही परवल की सब्जी बनकर पूरी तरह तैयार है। इसे आप बारीक कटे हरे धनिए से गार्निश कर सकते हैं। यह डिश गरमा-गरम पराठे, फूली हुई रोटियों या फिर जीरा राइस के साथ बेहद लाजवाब लगती है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button