Blog

अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर बोखी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले के ग्राम पंचायत बोखी में अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज को नशे से मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति संबंधी नारों एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। जशपुर लोक संगीत अकादमी द्वारा लोकगीत, नागपुरी नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि सामाजिक संदेश भी प्रभावी ढंग से पहुंचाया।

इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों को सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग से संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उप संचालक समाज कल्याण धर्मेन्द्र कुमार साहू सहित विभागीय अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की।

इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में नशामुक्ति, स्वास्थ्य संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ, जो नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

The post अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर बोखी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button