Blog

पीएम आवास योजना-ग्रामीण को मिली रफ्तार: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की मंजूरी

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10 हजार 21 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी की गई है। इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार का स्वागत करते हुए इसे गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर गरीब को पक्का घर’ का संकल्प तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता से छत्तीसगढ़ के हजारों ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिलेगा और आवास निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन देने की पहल है। पक्का मकान परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा और आत्मविश्वास का मजबूत आधार बनता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे। योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और गरीब कल्याण के कामों को नई गति मिलेगी।

The post पीएम आवास योजना-ग्रामीण को मिली रफ्तार: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की मंजूरी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button