Blog

दंतेवाड़ा के जंगलों में मिला पांच किलो का कुकर बम, मौके पर जवानों ने किया नष्ट

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त करने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा लगातार जंगलों में अंधरूनी क्षेत्रों में सर्चिंग की जा रही है। इस बीच दंतेवाड़ा जिले में जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिड़पाल के जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान पांच किलोग्राम वजनी एक कुकर बम बरामद किया। इस विस्फोटक को मौके पर ही सावधानीपूर्वक नष्ट कर दिया गया।

दरअसल सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी ग्राम हिड़पाल और आसपास के पहाड़ी तथा वन क्षेत्र में नक्सलियों के डंप कुकर बम व आईईडी हो सकते हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सर्च और कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान लगभग पांच किलोग्राम वजनी एक प्रेशर कुकर आईईडी मिला। यह विस्फोटक सामग्री क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा थी। जवानों ने बम को खोजने के बाद बीडीडी टीम और सिविल पुलिस ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही कुकर बम को नष्ट कर दिया।

The post दंतेवाड़ा के जंगलों में मिला पांच किलो का कुकर बम, मौके पर जवानों ने किया नष्ट appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button