Blog

दुर्ग में आधी रात हत्या : 9 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, बहन से छेड़छाड़ की बात आई सामने

दुर्ग । कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात को युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या की वजह लड़की से छेड़छाड़ व पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों द्वारा लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार से हमला किया गया।  घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हुई और एक घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मौके से  लाठी, डंडा, धारदार हथियार, पत्थर एवं ईंट बरामद किया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे थाना दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत गया नगर दुर्ग में प्रार्थी पक्ष एवं आरोपी पक्ष के मध्य बहन को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। पूर्व से चले आ रहे पुराने विवाद के कारण आधीरात के बाद लगभग 1 बजे आकाश उर्फ अक्कू, बिट्टू सारथी, आर्यन गुप्ता, लक्की सारथी एवं अन्य साथियों द्वारा प्रार्थी पक्ष के लोगों के साथ हाथ-मुक्का, लाठी-डंडा, बल्ला एवं धारदार हथियार से मारपीट की गई।

घटना में जितेश उर्फ रितेश ठाकुर, उम्र 23 वर्ष निवासी गया नगर दुर्ग, राहुल ठाकुर, नवीन ठाकुर एवं भोला यादव को गंभीर चोटें आईं। घायल जितेश उर्फ रितेश ठाकुर को उपचार हेतु जिला शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। घायल राहुल ठाकुर का उपचार अस्पताल में जारी है। मामले में थाना दुर्ग द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अब तक 09 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही। प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन हेतु पुलिस टीम द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. आकाश यादव उर्फ अक्कू, उम्र 25 वर्ष, निवासी गया नगर गली नंबर 2 वार्ड क्रमांक 3 दुर्ग
  2. विजय सारथी उर्फ बिट्टू, उम्र 26 वर्ष, निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 3 दुर्ग
  3. आर्यन गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी गिरधारी नगर हरनाबांधा मुक्तिधाम के पीछे दुर्ग
  4. लकी सारथी, उम्र 17 वर्ष, निवासी मठपारा बजरंगबली मंदिर के पास दुर्ग
  5. भूपेंद्र सारथी उर्फ बनू, उम्र 19 वर्ष, निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला कबड्डी ग्राउंड के पास दुर्ग
  6. ललित यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी मुंबई आवास उरला मकान नंबर 12 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
  7. युवराज सारथी, उम्र 18 वर्ष, निवासी चंडी मंदिर के पास मठपारा ग्राउंड दुर्ग
  8. बलराम उर्फ बाली, उम्र 22 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला मठपारा चंडी मंदिर दुर्ग
  9. नागेश यादव उर्फ नग, उम्र 20 वर्ष, निवासी मठपारा चंडी मंदिर के पास दुर्ग

 

The post दुर्ग में आधी रात हत्या : 9 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, बहन से छेड़छाड़ की बात आई सामने appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button