अजमेर| उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हरिद्वार से अजमेर की यात्रा कर रही एक महिला यात्री योग नगरी ऋषिकेश-साबरमती एक्सप्रेस (19032) के कोच बी-2 में अपना कीमती एप्पल टैबलेट (कीमत 1.5 लाख रुपए) भूल गई थीं। स्टेशन उतरने के बाद यात्री को अहसास हुआ, जिसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई। ट्रेन में तैनात डिप्टी सीटीआई ऋषि बजाज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेन में बर्थ संख्या 8 से टैबलेट बरामद किया। सीनियर डीसीएम मिहिर देव के अनुसार, कागजी औपचारिकताएं पूरी कर टैबलेट आबू रोड में यात्री के परिचित को सुपुर्द कर दिया गया। डीआरएम राजू भूतड़ा ने रेलकर्मी की सजगता की सराहना की है।
0 2,500 Less than a minute





