Blog

बंगाल में शुभेंदु के शपथ लेते ही ममता ने बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल, ‘पूर्व CM’ की जगह लिखा यह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन गई है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी के सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद पूर्व सीएम ममता बेनर्जी ने अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल बदला। प्रोफाइल में बदलाव तो किया लेकिन पूर्व सीएम लिखने से परहेज किया। अभी भी प्रोफाइल में ममता बेनर्जी ने खुद को चीफ मिनिस्टर ऑफ पश्चिम बंगाल लिखा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल शनिवार सुबह 11 बजे तक ममता बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उनके बायो में “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” के रूप में दर्ज था लेकिन शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ हटा लिया। हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ शब्द का इस्तेमाल करने की जगह अपने ‘एक्स’ बायो में खुद को ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)’ के रूप में संबोधित किया। इसके अलावा, उनके बायो में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष भी मेंशन किया है।

हार के बावजूद ममता का इस्तीफे से इनकार
बंगाल के चुनावी नतीजे जारी होने के बाद हार जाने के बावजूद ममता बनर्जी ने कहा था कि वो लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा नहीं देंगी। ऐसे में 7 मई को राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी, जिसके बाद ममता बनर्जी का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाल के सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

The post बंगाल में शुभेंदु के शपथ लेते ही ममता ने बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल, ‘पूर्व CM’ की जगह लिखा यह appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button