देश दुनिया

सब्जी लेने के लिए बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़

गढ़वा | यह दृश्य किसी मेले की भीड़ का नहीं, बल्कि गढ़वा शहर के समिति बाजार का है। जहां प्रतिदिन सब्जी खरीदने और बेचने वालों की भारी भीड़ उमड़ती है। सुबह होते ही बाजार में चहल-पहल शुरू हो जाती है। जिले के विभिन्न गांवों से किसान ताजा सब्जियां लेकर यहां पहुंचते हैं और अपनी उपज को बेचते हैं। वहीं शहर और आसपास के इलाकों के व्यापारी एवं आम लोग थोक और खुदरा में सब्जियां खरीदने के लिए बाजार में जुटते हैं। समिति बाजार गढ़वा जिले का प्रमुख सब्जी केंद्र बन चुका है। जहां सस्ती और ताजी सब्जियां उपलब्ध होती हैं। किसानों के लिए यह बाजार उनकी आय का मुख्य स्रोत है। जबकि उपभोक्ताओं के लिए बेहतर विकल्प।

बंशीधर नगर | शहर के नाम में बदलाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गुरुवार को भाजपा नेताओं ने विकास स्वदेशी के आवास पर प्रेस वार्ता कर स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव पर तीखा हमला बोला। गढ़वा भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश चौबे ने कहा कि युगल किशोर बाबा बंशीधर और यहां की जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मुकेश चौबे ने सवाल उठाया कि कैबिनेट से नाम में बदलाव तो करा दिया गया, लेकिन क्षेत्र के विकास, रोजगार और पावर प्लांट जैसे मुद्दों पर कोई पहल क्यों नहीं हुई। वहीं, भाजपा नेता लक्ष्मण राम ने भी विधायक पर निशाना कहा कि आखिर ऐसी क्या जरूरत थी कि शहर के नाम के साथ छेड़छाड़ की गई। प्रेस वार्ता में नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button