Blog

कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के तीन जवान घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। रूटीन गश्त पर निकले जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई, जो नारायणपुर जिले की सीमा से लगा हुआ है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी की एक टीम इलाके में डिमाइनिंग ऑपरेशन चला रही थी। इस अभियान का उद्देश्य नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईडी को ढूंढकर निष्क्रिय करना था। इसी दौरान जवानों का संपर्क एक छिपे हुए विस्फोटक से हुआ, जिससे जोरदार धमाका हो गया और तीन जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, ताकि अन्य संभावित IED को खोजकर निष्क्रिय किया जा सके। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं आईईडी को लेकर कहा जा रहा है कि यह पूर्व में प्लांट किया गया हो सकता है।

The post कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के तीन जवान घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button