Blog

रायपुर में आईपीएल मैचों का डबल डोज , 10 व 13 मई को होंगे मैच, कल से टिकट बुकिंग शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायणसिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को आईपीएल के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होने जा रही है। टिकट केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे, इसलिए फर्जी वेबसाइट्स से बचने की सलाह दी गई है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दोनों मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे मैच में बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। टीमों की तैयारियों की बात करें तो बेंगलुरु की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचने वाली है और यहां कुछ दिनों तक अभ्यास करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस के भी इसी दौरान राजधानी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

टिकट की कीमतों को लेकर भी जानकारी सामने आई है। सबसे सस्ती टिकट करीब 2000 रुपए से शुरू होगी, जबकि अन्य श्रेणियों में 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपए तक के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इस बार दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल भी हटा दिए गए हैं, जिससे मैच का रोमांच और करीब से महसूस किया जा सकेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मौका खास माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद राजधानी में आईपीएल मैचों का आयोजन हो रहा है।

The post रायपुर में आईपीएल मैचों का डबल डोज , 10 व 13 मई को होंगे मैच, कल से टिकट बुकिंग शुरू appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button