नईदिल्ली। विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। विधानसभा के गेट नंबर दो पर एक अज्ञात कार गेट तोड़कर परिसर में घुस गई सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए बाहर निकल गई। बताया जा रहा है इस दौरान एक नकाबपोश कार से निकला और कुछ फेंककर भागा। घटना के बाद पुलिस व सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 यानी कि वीआईपी गेट से एक कर घुसी। इसके बाद कार वहां गेट पर लगे बूम बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई और उसमें से नकाबपोश निकला उसने विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी पर कुछ फेंका और उसके बाद फरार हो गया। हालांकि अभी तक इस मामले में कुछ संदिग्ध तो नहीं मिला लेकिन इस तरह कोई कार विधानसभा जैसे संरक्षित क्षेत्र में कैसे प्रवेश कर गई यह बड़ा सवाल है।
The post विधानसभा की सुरक्षा में चूक : वीआईपी गेट तोड़कर घुसी कार appeared first on ShreeKanchanpath.




